महराजगंज । सिन्दुरिया स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्रामसभा बसंतपुर खुर्द एवं बरवा कला में बीती रात अज्ञात चोरों द्वारा चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है। चोरी की सुचना पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गयी।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सभा बसंतपुर खुर्द निवासी कोलाहल मौर्य के घर में शुक्रवार को अज्ञात चोर घुस कर रखे सोने चांदी के जेवर पर हाथ साफ कर आसानी से फरार हो गये। कोलाहल मौर्य बीती रात बरामदे में बैठे थे, और घर की महिलाएं बाहर टहलने के लिए निकली हुई थीं। इसी बीच छत के रास्ते चोर घर के अंदर दाखिल हो कर घर में रखे हुए सोने-चांदी के जेवर और अन्य कीमती वस्तुएं चुरा ले गए। टहलकर महिलाएं वापस घर आई और सारा सामान बिखरा हुआ देख शोर मचाने लगी जिससे आस पास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। सूचना पर सिन्दुरिया पुलिस मौके पर पहुँची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और घर के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच में जुट गयी। इसी प्रकार थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी चिउटहा के ग्रामसभा बरवा कला में बीती रात अज्ञात चोरो ने बरामदे में बच्चों के साथ सो रही महिला सुमन के गर्दन पर चाकू रखकर महिला से कमरे का चाभी लेकर घर के अंदर अलमारी और बक्से को खंगाला सोने का मंगलसूत्र, झुमका,नाथिया, टीका, कान की बाली और नगदी पांच हजार रुपये लेकर फरार हो गये। सुमन ने चिउटहा पुलिस चौकी में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। इस संबंध में सिन्दुरिया थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। महराजगंज
मनोज पटेल की रिपोर्ट


