रोशनी में जगमग हुआ बहदुरी बाजार, नागरिकों ने विधायक वीरेंद्र चौधरी का जताया आभार ।
महराजगंज । विकास खंण्ड बृजमनगंज क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम सभा बहदुरी बाजार में आज फरेंदा विधान सभा के लोकप्रिय विधायक विरेंद्र चौधरी के द्वारा दीप जलाकर रोड़ लाईट का लोकार्पण किया गया। जैसे ही रोड़ लाईट जला पूरा बहदुरी बाजार रोशनी से जगमगा उठा। बहदुरी बाजार में रोड़ लाईट की रोशनी को देख कर लोकार्पण में पहुंचे जनप्रतिनिधियों ने विधायक की प्रशंसा करने लगे। बहदुरी बाजार सड़क के दोनों तरफ लगे रोड लाईट की रोशनी से व्यापारी काफी उत्साहित दिखे। अपने संबोधन में विधायक वीरेंद्र चौधरी ने कहा की जल्दी ही बहदुरी बाजार से मैनहवाॅं चौराहे तक रोड लाईट लगाने का कार्य प्रारंभ होगा, विकास कार्यों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि विधायक निधि का पूरा बजट क्षेत्र के विकास में लगाया गया है। हजारों गरीब और बीमार लोगों को उनकी निधि से लाखों रुपये की चिकित्सा सहायता दी गई।कार्यक्रम का संचालन कांग्रेसी नेता इंसाफ अली ने किया! इस दौरान वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश वर्मा उर्फ ओपी वर्मा,समाज सेवी शाकिर अली,शिवेंद्र मिश्रा,प्रभाकर द्विवेदी, बबलू जायसवाल, प्रधान केशौली,दुर्गेश निषाद, शमशाद,मैनुद्दीन अंसारी पूर्व प्रधान लबदहा,मुन्ना खान,बबलू यादव, राजकुमार यादव,प्रमोद वर्मा,लोकनाथ जयसवाल,घीसन प्रसाद,सोनू जयसवाल,अजय कुमार, रामअवतार,गुड्डू जयसवाल, बैजनाथ जयसवाल,दीनानाथ चौधरी, रामभवन मौर्या,अयूब अंसारी,गौरी शंकर जयसवाल,परवेज खान उप ब्लाक अध्यक्ष,कुंज बिहारी निषाद, महेश शर्मा ग्राम प्रधान महुलानी, सफीउल्लाह उर्फ भोला प्रधान प्रतिनिधि ग्राम सभा हरैया पण्डित, निजामुद्दीन खान,संतोष जयसवाल,असरफअली प्रधान,विजय बहादुर, मन्नू चौरसिया,कृष्ण मोहन सिंह,लौटन,अब्दुल सलाम कोटेदार आदि लोग रहे उपस्थित।


