उत्तर प्रदेशमहराजगंजशिक्षा
Trending

चंदन द्विवेदी अध्यक्ष व सचिदानन्द मिश्र मंत्री निर्विरोध निर्वाचित।

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वाधान में बृजमनगंज ब्लाक इकाई का चुनाव संपन्न।

कोल्हुई । बृजमनगंज ब्लाक अंतर्गत कंपोजिट विद्यालय गोपालपुर परिसर में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ इकाई महराजगंज का ब्लाक स्तरीय चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया में बृजमनगंज ब्लाक के अध्यक्ष पद हेतु चंदन द्विवेदी व मंत्री पद हेतु सचिदानन्द मिश्र द्वारा पर्चा भरा गया। अन्य कोई प्रतिभागी न होने के कारण चन्दन द्विवेदी को अध्यक्ष व सचिदानन्द मिश्र को मंत्री निर्विरोध चुना गया। जानकारी के अनुसार कार्यक्रम का शुभारंभ अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय कुमार मिश्र द्वारा सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि शिक्षक अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी कर्मठता व लगन से कर रहा है। शिक्षकों को जो कार्य सौंपा जाता है वह करके अपनी उपयोगिता साबित करता है। हमारे सामने आज के समय में चुनौतियां भी बहुत हैं लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। अभी हाल ही न्यायालय का एक आदेश आया है इससे घबराने की जरूरत नहीं है राष्ट्रीय स्तर पर इसकी वार्ता चल रही है इसका भी हल शिक्षक के हित में निकाला जाएगा। इसी क्रम में जिला अध्यक्ष महराजगंज बलराम निगम ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए जिले के सभी ब्लाकों के पदाधिकारियों का चुनाव संपन्न कराया जा रहा है। ताकि शिक्षक अपने हित की लड़ाई एक जुट होकर लड़ सके। नवनिर्वाचित ब्लाक अध्यक्ष चन्दन द्विवेदी व मंत्री सचिदानन्द मिश्र ने संयुक्त रूप से कहा कि संगठन ने जो नियम बनाया है उसी के अनुसार कार्य किया जाएगा। ब्लाक के शिक्षक की जो भी समस्याएं होगी उसको पुरजोर तरीके से उठाया जाएगा तथा समाधान भी कराया जाएगा।
इस अवसर पर जिला मंत्री अम्बरीश शुक्ला,राजेश धुरिया,विनय पाठक,अखिलेश मिश्र,विमलेश राय,नीरज राय, गौस आजम,अख्तर हुसैन,संतराम वर्मा, नागेन्द्र चौरसिया,मोहन प्रसाद,उमानंद मिश्र,चंद्र प्रकाश मिश्र,मनोज सिंह,अरविंद पांडेय,राजेश कुमार,पंकज गुप्ता,अजय त्रिपाठी,अर्पणा मिश्रा, पुष्पा श्रीवास्तव,संगीता वर्मा,रंजीत गुप्ता,अनुपमा वर्मा, रितु जायसवाल,ऊषा,रुचि राठौर सहित तमाम शिक्षक उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}