उत्तर प्रदेशमहराजगंजराजनीति
Trending

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी का जनपद आगमन, ऐतिहासिक स्वागत ।

महराजगंज। जनपद केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के आगमन पर ऐतिहासिक स्वागत का गवाह बना। गोरखपुर एयरपोर्ट से लेकर नगर तक भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा, नारे और बैंड-बाजे के साथ मंत्री का गर्मजोशी से अभिनंदन किया।
जनपद की सीमा कतरारी और परतावल चौराहे पर पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह और पूर्व प्रमुख निर्भय सिंह के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। वहीं नगर के सक्सेना तिराहे पर सैकड़ों की संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया के नेतृत्व में पुष्पवर्षा एवं नारों के बीच मंत्री का अभिनंदन किया। इससे पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने गोरखपुर एयरपोर्ट पर मंत्री का स्वागत किया। नगर में जगह-जगह लगी होर्डिंग्स और उत्सव जैसा माहौल स्वागत की भव्यता का प्रतीक बना। अपने अभिभूत कर देने वाले स्वागत के प्रत्युत्तर में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा
जनता का यह स्नेह और विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर हैं। जीएसटी सुधार से देश की अर्थव्यवस्था को नई गति मिली है, जिससे व्यापारी वर्ग और आम नागरिक दोनों को लाभ पहुंचा है।उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता जनता की समस्याओं का समाधान और हर वर्ग के उत्थान की दिशा में ठोस कदम उठाना है। उनका संकल्प है कि विकास योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति तक बैठे व्यक्ति तक पहुंचे।
स्वागत समारोह में पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि मंत्री पंकज चौधरी ने हमेशा जिले और प्रदेश के विकास में विशेष रुचि दिखाई है। जीएसटी जैसे बड़े सुधार में उनकी अहम भूमिका रही है, जिससे देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है।
सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और कानून व्यवस्था के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। मंत्री पंकज चौधरी का मार्गदर्शन जिले को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। डबल इंजन सरकार जनता की अपेक्षाओं पर पूरी तरह खरी उतरेगी।
स्वागत करने वालों में वरिष्ठ नेता अजय कुमार श्रीवास्तव,अंशु पांडेय, दिनेश चंद तिवारी, कृष्ण गोपाल जायसवाल, अजय मद्धेसिया, अंगद गुप्ता, प्रमुख आनंद शंकर वर्मा, वेद शुक्ला, राम हरख गुप्ता, विवेक गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ पटेल, संतोष सिंह, रामाज्ञा निषाद, जिलामंत्री ओम प्रकाश पटेल, बबलू यादव, नगर अध्यक्ष आकाश श्रीवास्तव, जिला मंत्री आशुतोष शुक्ला, गौतम तिवारी, सच्चिदानंद त्रिपाठी, सर्वेश्वर मणि त्रिपाठी, फणींद्र मिश्रा, मंडल अध्यक्ष हेमंत गुप्ता, अशोक पटेल, विजय गौड़, टाइगर तिवारी, मनोज जायसवाल, वीरेंद्र लोहिया, सानंदन पटेल, लाल जी गुप्ता, सन्नी अग्रहरी, गुड्डू सिंह, राधेश्याम कनौजिया, राजेंद्र पटेल, जितेंद्र पटेल, वीरेंद्र चौहान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}