
मिठौरा ।रोटरी क्लब महराजगंज के तत्वावधान में शनिवार को शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन बड़े ही उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले शिक्षकों को स्मृति पट्टिका, स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर प्राथमिक विद्यालय बागापार द्वितीय के शिक्षक संतोष तिवारी, सहित बैजनाथ सिंह, राकेश सिंह,, हिसामुद्दीन अंसारी, जावेद फारुकी, अखिलेश कुमार, आजाद प्रजापति, सर्वेश पटेल, अर्चना चौबे, प्रतिभा पटेल, नागेंद्र चौरसिया, सुधीर त्रिपाठी एवं अरविंद विश्वकर्मा सहित अनेक शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ क्लब के चार्टर्ड अध्यक्ष द्वारा स्वागत उद्बोधन से हुआ। इसके उपरांत अपर मुख्य चिकित्साधिकारी ने नेत्र पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित गोष्ठी में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए अधिक से अधिक नेत्रदान करने के लिए प्रेरित किया। वहीं, डॉ. बी.एन. वर्मा ने जागरूकता बढ़ाने हेतु प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया।
इस मौके पर रोटरी क्लब के सचिव विनोद गुप्ता, धनंजय सिंह, एडवोकेट हमीदुल्लाह खान, सैफुल्लाह, विजय सिंह संत, अनूप टिबडेवाल, रवि गोयनका, मनोज मधेशिया, डॉ. अमित हालदार, देवेश पांडेय, डॉ. ए.बी. त्रिपाठी, प्रभव मिश्रा, सद्दाम हुसैन सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।अंत में रोटरी क्लब के अध्यक्ष ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन पंकज कुमार मौर्य ने किया ।
(मनोज पटेल)


