उत्तर प्रदेशमहराजगंज
Trending

किसान सेवा केंद्र के खुलने से ग्रामीणों को मिलेगी सहूलियत: वीरेंद्र चौधरी ।

बृजमनगंज । महराजगंज धानी – बृजमनगंज रोड पर स्थित ग्राम सभा करमहा के ब्रह्मपुर कुटी के समीप रविवार को किसान सेवा केंद्र व पेट्रोल पंप का उद्घाटन कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता तथा सोशल मीडिया व डिजिटल प्लेटफार्म के चेयरमैन सुप्रिया श्रीनेत व फरेंदा विधान सभा के विधायक वीरेंद्र चौधरी ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान विधायक वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि किसान सेवा केंद्र खुलने से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को खेती किसानी में कार्यों में काफी सहूलियत मिलेगी। साथ ही एक प्लेट फॉर्म पर जरूरत की सारी चीजें उपलब्ध रहेंगी। राष्ट्रीय प्रवक्ता कांग्रेस सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों इस तरह के प्रतिष्ठान से किसानों को खेती के गुर सीखने का मौका तो मिलेगा ही साथ ही किसान भाईयों को खेती संबंधित जानकारी के साथ ही समुचित संसाधन के लिए इधर उधर नही भटकना पड़ेगा।इस अवसर पर प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर नूर आलम ,सिकंदर आलम ने उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम मे जिलाध्यक्ष कांग्रेस महराजगंज विजय सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष त्रिभुवन मिश्रा झिनकू चौधरी शरद सिंह बबलू पूर्व चेयरमैन जय प्रकाश लाल चंद्र जीत भारती पूर्व प्रमुख अबरार इराकी राम प्रसाद गुप्ता इंजीनियर शिव शंकर ,पूर्व प्रत्याशी सदा मोहन उपाध्याय एवं शरदेंदु पांडेय जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष विनोद सिंह , राजन शुक्ला जिला प्रवक्ता गोपाल शाही जिला महासचिव चंदन तिवारी अम्बरीष शाही , राम प्यारे प्रसाद ,प्रधानाचार्य राम निवास चौबे पनियरा नगर अध्यक्ष आफताब अंसारी डॉ अजय चौधरी हाई कोर्ट के अधिवक्ता अदील खान साहब पूर्व अध्यक्ष बार एसोसिएशन महराजगंज हमीदुल्ला खान आफताब सभासद सदरे आलम जिला पंचायत सदस्य राहुल शर्मा सुदामा प्रसाद ब्लॉक अध्यक्ष हरी राम मौर्या, दिनेश यादव बुद्धिराम यादव सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

(सौरभ जायसवाल)

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}