उत्तर प्रदेशमहराजगंज
Trending

करंट की चपेट में आने से पिता – पुत्र की दर्दनाक मौत , मचा कोहराम ।

ठूठीबारी । महराजगंज ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के सुकरहर में दिन शुक्रवार को सुबह में मोटर चालू कर हैंडपंप से नहा रहे पिता श्रीकांत यादव बिजली करंट की चपेट में आ गए। वही पिता को करंट लगने से चीख पुकार करने लगे पुत्र पिता को करंट की चपेट से तड़पता देख दौड़कर पिता को बचाने गए तो पुत्र भी करंट के चपेट में आ गया । वही पिता पुत्र की करंट से दर्दनाक मौत हो जाती है । जिससे की दर्दनाक घटना को देख परिजनों व ग्रामीणों में कोहराम मच गई । वही परिजनों का रो रोकर बहुत ही बुरा हाल है । वहीं आनन-फानन में पिता पुत्र को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल लेकर पहुंचा गया । जहां चिकित्सक ने पिता-पुत्र को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान श्रीकांत यादव लगभग 50 वर्ष व पुत्र संतोष यादव 22 वर्ष मालूम हुआ । बतादे की इस घटना से सभी का दिल दहल गया है । पिता पुत्र की करंट की चपेट में आने से परिजनों में रो रोकर बुरा हाल है । इस दर्दनाक घटना को देख सभी की आंखे नम है इस घटना ने सभी के दिल को दहला दिया है । थानाध्यक्ष महेंद्र मिश्रा ने बताया कि घटना की जानकारी मिल गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है।ठूठीबारी थानाध्यक्ष महेंद्र मिश्र ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बतादे की इस दर्दनाक घटना से परिजनों में रो- रो कर बुरा हाल है ।

(आकाश काश्यप)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}