उत्तर प्रदेशमहराजगंज
Trending

साइबर अपराध को लेकर पुलिस क्षेत्राधिकारी ने किया छात्रों को जागरूक ।

बृजमनगंज । महराजगंज नगर पंचायत बृजमनगंज में स्थित ऑलमाइटी पब्लिक इंटर कालेज में शुक्रवार को साइबर अपराध से संबंधित कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसका नेतृत्व पुलिस क्षेत्राधिकारी फरेंदा ने किया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी ने के कहा कि डिजिटल युग में साइबर क्राइम तेजी से बढ़े हैं। इस पर अंकुश लगाने के लिए इसके प्रति जागरूकता की आवश्यकता है। थाना बृजमनगंज के साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक आलोक यादव जो कि थाना बृजमनगंज के साइबर सेल प्रभारी ने कहा कि किसी अनजाने काल व साइट पर मैसेज या काल रिसीव करने के पहले उसकी जांच परख कर लेनी चाहिए। कालेज में बच्चों द्वारा साइबर टीम तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी का स्वागत स्वागत गान गाकर किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत पुलिस क्षेत्राधिकारी द्वारा मां सरस्वती का माल्यार्पण कर तथा दीप प्रज्वलित कर किया गया। जिसमें काफी रुचि लेकर बच्चों ने प्रतिभाग किया। बड़े प्रोजेक्टर पर ऑनलाइन साइबर अपराध की बारीकियां तथा बचाव के संबंध में बताया गया। इस दौरान थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह,प्रबंधक महमूद आलम सहित अन्य शिक्षक व छात्र- छात्राएं मौजूद रही ।

(सौरभ जायसवाल)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}