हर घर तिरंगा यात्रा के अंतर्गत छात्र छात्राओं ने निकाली तिरंगा यात्रा ।

ठूठीबारी । महराजगंज हर घर तिरंगा अभियान के तहत दिन मंगलवार को आदर्श बाल विद्या मंदिर के छात्र छात्राओं द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। छात्र छात्राओं ने भारत माता की जय , वंदे मातरम आदि नारे लगाते हुए कस्बे को देशभक्ति से ओत प्रोत कर दिया। घर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत अपने अपने घरों में तिरंगा लगाने के लिए जागरूक की गई । तिरंगा यात्रा रैली में भारत माता की जय , झंडा ऊंचा रहे हमारा, वंदे मातरम आदि देश भक्ति नारे से कस्बा गूंज उठा । वही पूरा माहौल तिरंगामय हो गया । तिरंगा यात्रा विद्यालय से होते हुए तिराहे होते हुए कोतवाली होते हुए विद्यालय पहुंची । यह पहल तिरंगा के प्रति सम्मान जागरूकता बढ़ाने व अपने अपने घरों में तिरंगा फहराने की शुरू की गई। इस दौरान आदर्श बाल विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य जितेंद्र पांडेय, शिवधाम इटहिया के मण्डल अध्यक्ष गौतम चौधरी , अध्यापकगण, विद्यालय के छात्र छात्राएं मौजूद रहे ।


