उत्तर प्रदेशमहराजगंज

बृजमनगंज की नगर अध्यक्ष ने दिया सुरक्षा का आश्वासन । बच्चियों ने नगर पंचायत अध्यक्ष को बांधी राखी

बृजमनगंज । नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शनिवार को रक्षाबंधन पर्व पर वार्ड नंबर 1,6,7 की महिलाओं और बच्चियों से राखी बंधवा कर उन्हें सुरक्षा और उन्नति का आश्वासन दिया साथ ही वार्ड न 1 के सभासद काजू कन्नौजिया,वार्ड न 06 के सभासद जे पी गौड़ और वार्ड न 07 के सभासद रवि यादव द्वारा भी अपने वार्ड के महिलाओं और बच्चियों से राखी बंधवाया। कार्यक्रम का आयोजन वार्ड न 01 में स्थित भाजपा कार्यालय पर किया गया कार्यक्रम में सैकड़ों महिलाएं और बच्चियां शामिल हुईं। नगर पंचायत अध्यक्ष ने सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं और उनकी सुरक्षा का आश्वासन दिया। इस अवसर पर सभासद जेपी गौड़,रवि यादव, काजू कन्नौजिया,झिनक विश्वकर्मा,धर्मेंद्र चौरसिया सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष और स्थानीय समुदाय के बीच सौहार्दपूर्ण माहौल रहा।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}