बापू रामकरन सिंह चैलेंजर इण्टर कॉलेज, सतगुर- मुजुरी के 5 विद्यार्थियों का इंस्पायर स्कॉलरशिप में हुआ चयन ।
पनियरा । बापू रामकरन सिंह चैलेंजर इण्टर कॉलेज, सतगुर- मुजुरी, पनियरा के इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थियों में से 5 मेधावी विद्यार्थियों का चयन इंस्पायर स्कॉलरशिप के लिए किया गया है। यह स्कॉलरशिप पूरे प्रदेश में केवल टॉप 1% विद्यार्थियों को दिया जाता है, जो अपनी प्रतिभा और मेधा का प्रदर्शन करते हैं।
चयनित विद्यार्थियों में सुमन, शिव प्रताप, आशुतोष, अनामिका और अंजू पासवान का नाम शामिल हैं। इन विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए 4,00, 000रु.चार लाख रूपये की स्कॉलरशिप सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी।
इस उपलब्धि से न केवल विद्यार्थियों का बल्कि पूरे विद्यालय का नाम रोशन हुआ है।
विद्यालय प्रशासन ने इन मेधावी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित करता है। इस अवसर पर विद्यालय के संरक्षक- ज्ञानूर सिंह, विद्यालय की प्रधानाचार्य ओ0पी0 सिंह शिक्षक- गौतम पांडेय डॉ0 जे0बी0 सिंह, अनूप,साबित अली, दयाराम वेद अवधेश सतीश राकेश शनि सोनू शिक्षिका बबीता, पुनीता, सुनीता, तन्नू मौजूद रहे।


