कृमि मुक्ति कार्यक्रम के लिए सामुदायिक जागरूकता जरूरी-डॉक्टर राजेन्द्र प्रसाद ।
जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों और स्कूलों में मनाया जाएगा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस-डॉ राकेश कुमार ।

महराजगंज l जनपद के समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों,स्कूलों व मदरसों में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस 11 अगस्त 2025 को मनाया जाएगा। इसके सीएमओ कार्यालय सभागार में शनिवार को अंतर्विभागीय अधिकारियों का अभिमुखीकरण कार्यशाला आयोजित किया गया। कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सामुदायिक जागरूकता जरूरी है। कार्यक्रम स्कूलों और आंगनबाड़ी केन्द्रों में मनाया जाएगा। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ राकेश कुमार ने बताया कि बच्चों की दवा खिलाने के लिए आगामी 11 अगस्त 2025 को कृमि मुक्ति दिवस मनाया जाएगा। छूटे हुए बच्चों को दवा खिलाने के लिए 14 अगस्त को माॅपअप राउंड चलेगा। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए डिप्टी सीएमओ डॉ वीर विक्रम सिंह ने कार्यक्रम से जुड़े समस्त संसाधनों पर चर्चा करते हुए उसे उचित तरीके से समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों व विद्यालयों तक ससमय पहुंचाने हेतु सभी को निर्देशित किया। कार्यक्रम के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के जनपदीय सलाहकार शिवेन्द्र प्रताप श्रीवास्तव ने बताया कि 11 अगस्त 2025 को आयोजित हो रहे कृमि मुक्ति दिवस अभियान में 595000 बच्चों को जिनकी उम्र एक से 19 साल है, को एल्बेंडाजोल की टेबलेट खिलाई जाएगी। डिप्टी सीएमओ डॉ केपी सिंह ने समस्त ब्लाक सामुदायिक प्रोसेस प्रबन्धक को बेहतर माइक्रोप्लान तैयार करने हेतु कहा। एनडीडी कार्यक्रम के जिला सामुदायिक प्रोसेस प्रबन्धक ने कार्यक्रम के रिपोर्टिंग पर चर्चा करते हुए ससमय रिपोर्ट करने हेतु कहा। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के जिला प्रबंधक डाॅ.कमरूज्जमा लारी ने बताया यह दवा शिक्षक और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपने सामने खिलाएंगे और किसी भी स्थिति में परिजनों को दवा नहीं दी जाएगी । कृमि के कारण होने वाली बीमारियों से बचाव के लिए यह दवा सबसे बेहतर उपाय है।
जिन बच्चों के पेट में पहले से कृमि होते हैं उन्हें कई बार कुछ हल्के प्रतिकूल प्रभाव हो सकते हैं लेकिन इससे घबराना नहीं चाहिए और आशा या आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मदद से चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए। दवा खाली पेट नहीं खानी है। इस अवसर पर विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के सीडीपीओ और स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से काउंसलर अनिरुद्ध प्रसाद गुप्ता, पूजा सिंह, विनोद कुमार गुप्ता, रंजू गुप्ता, सुनैना चौरसिया, डॉक्टर विशाल चतुर्वेदी,डॉक्टर प्रदीप यादव, डॉक्टर अनिरुद्ध पांडे, सरोज सिंह,अभिजीत लाल, दिग्विजय कुमार, अंबरीश पटेल सहित तमाम स्वास्थ्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे l
दवा खाने के फायदे-
•स्वास्थ्य एवं पोषण में सुधार
•रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि
•एनीमिया नियंत्रण
•समुदाय में कृमि संक्रमण की व्यापकता में कमी
•सीखने की क्षमता और कक्षा में उपस्थिति में सुधार
ऐसे भी होता है कृमि से बचाव-
•साफ और छोटा नाखून
•साफ पानी का सेवन
•आस-पास साफ-सफाई
•ढ़के हुए खाने का इस्तेमाल
•जूते पहनना
•खुले में शौच न करना
•खाने के पहले और शौच जाने के बाद हाथ अवश्य धुलें
•साफ पानी से फल और सब्जियां धोकर इस्तेमाल करें l


