उत्तर प्रदेशमहराजगंज

बड़ी घटना को दावत दे रहा बिजली विभाग ।

निचलौल । नगर पंचायत निचलौल में बिजली विभाग की घोर लापरवाही एक बड़ी दुर्घटना को आमंत्रण देती नजर आ रही है। नगर के मुख्य इलाकों में बिजली के खंभों पर बेल-पत्तियों और हरे-भरे झाड़ियों ने इस कदर कब्ज़ा कर लिया है कि वह अब खतरे का कारण बनते जा रहे हैं।
तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि एक बिजली का खंभा पूरी तरह से बेलों से लिपटा हुआ है, और तारों के आसपास नमी व पत्तियों का जमावड़ा गंभीर शॉर्ट सर्किट या आग लगने जैसी दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ा रहा है। यह खंभा घनी आबादी वाले क्षेत्र में स्थित है, जिसके आसपास घर, दुकानें और सड़क हैं। ऐसे में कोई भी स्पार्किंग आसपास के घरों को चपेट में ले सकती है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस पर विभाग का नजर नहीं पड़ रहा और अभी बिजली कटौती को देखा जाय तो दिन में 10 बार बिजली कटौती हो रही है मगर बिजली विभाग की नींद अब तक नहीं टूटी। न सफाई कराई गई और न ही तारों की स्थिति पर ध्यान दिया गया।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}