उत्तर प्रदेशमहराजगंज

सम्मानित किए गए जिले के करीब 150 चिकित्सक

महराजगंज । सृजन आई हास्पिटल चौपरिया महराजगंज के तत्वावधान में मंगलवार को नगर के एक होटल में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर चिकित्सक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर करीब 150 चिकित्सक सम्मानित किए गए । इनमें से छह चिकित्सकों को ” महराजगंज चिकित्सा गौरव सम्मान ” से नवाज़ा गया।
मुख्य अतिथि सी एमओ डॉ0 श्रीकांत शुक्ला ने कहा कि यह दिन हमें सेवा, समर्पण और विज्ञान के अद्वितीय संगम को याद दिलाता है। यह सम्मान समारोह चिकित्सकों के प्रति समाज की सच्ची कृतज्ञता का प्रतीक है। चिकित्सक मरीजों की उम्मीद होते हैं ऐसे में सभी चिकित्सकों को मानव सेवा ईश्वर सेवा के भाव से इलाज करते रहना चाहिए। विशिष्ट अतिथि पीजी कॉलेज प्रबंधक डॉक्टर बलराम भट्ट ने कहा कि ” डाक्टर्स डे सिर्फ एक दिन नहीं, बल्कि चिकित्सकों के समर्पण और निःस्वार्थ सेवा का उत्सव है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ ए के द्विवेदी ने कहा कि चिकित्सक नि:स्वार्थ सेवा का प्रतीक है। यह तपस्या है। जिसे वे पूरे समर्पण से निभाते हैं। विशिष्ट अतिथि अपर मुख्य अधिकारी डा राजेंद्र प्रसाद मानवतावादी चिकित्सा के सेवा देने की अपील किया। विशिष्ट अतिथि सिटिजन फोरम के कार्यकारी अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह, आईएमए के जिलाध्यक्ष डाक्टर भरत ठाकुर ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के संयोजक वरिष्ठ नेत्र सर्जन डाॅ बी एन वर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर प्रकाश डालते हुए डाॅ वर्मा ने बताया कि यह दिन भारत रत्न डाॅ बिधान चन्द्र राय की स्मृति में मनाया जाता है, जो एक महान चिकित्सक, शिक्षाविद, स्वच्छता संग्राम सेनानी और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री रहे। उन्होंने बताया कि भारत सरकार ने 1991 में डाक्टरों के अमूल्य योगदान को मान्यता देने के लिए पहली जुलाई को ‘डाक्टर्स डे’ घोषित किया था। कार्यक्रम में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेंद्र प्रसाद, एसीएमओ डाॅ राकेश कुमार, सृजन आई हाॅस्पिटल की चेयरमैन प्रो.डाॅ अंजू वर्मा, एसीएमओ डॉ राकेश कुमार, एसीएमओ डॉ प्रदीप कुमार,डिप्टी सीएमओ डॉ वीर विक्रम सिंह, डिप्टी सीएमओ डॉ केपी सिंह, डिप्टी सीएमओ डॉ अखिलेश यादव , डॉ डीके साहनी, डॉ एवी त्रिपाठी डॉ ज्योत्सना मिश्रा डॉ राकेश राय कौशिक डॉ प्रीति गुप्ता डॉ राजीव मद्धेशिया सहित करीब 150 चिकित्सक मौजूद रहे।
कार्यक्रम में जिन चिकित्सकों को “महराजगंज चिकित्सा गौरव सम्मान ” से नवाज़ा गया उनमें वरिष्ठ नेत्र सर्जन डाॅ बी एन वर्मा, डाॅ एसके रफीक, डाॅ. हेमंत श्रीवास्तव, डाॅ कृष्णा साहनी, डाॅ विकास कुमार, तथा देवेश कुमार पाण्डेय के नाम हैं। कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रो. डाॅ अंजू वर्मा ने सभी अतिथियों, चिकित्सकों और नेत्र परीक्षकों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि चिकित्सक की सेवा भावना ही इस समाज की सबसे बड़ी पूंजी है। कार्यक्रम को सफल बनाने में सिटिजन फोरम के कोषाध्यक्ष दिलीप शुक्ला, सिटिजन फोरम के सचिव डॉ शांतिशरण मिश्र ने विशेष सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम का सफल संचालन अरविंद जायसवाल ने किया।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}