उत्तर प्रदेशमहराजगंज
आगामी त्यौहार मोहर्रम के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत सभी तैयारियों पर की गई समीक्षा ।
महराजगंज । जनपद के समस्त थानों पर संवाद दिवस सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें थाना स्थानीय के सभी अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे सभी अधिकारी कर्मचारीगण के समस्याओं से अवगत होकर निराकरण के संबंध में वार्ता की गई। आगमी त्यौहार मोहर्रम के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी को आवश्यक दिशा निर्देश से अवगत कराते हुए थाना क्षेत्र के 10 वर्षीय सम्पत्ति संबंधी अपराधियों व किरायेदारों का भौतिक सत्यापन, ई- रिक्शा चालकों का सत्यापन,हिस्ट्रीशीटर की निगरानी एवं बॉर्डर से सटे थानों पर सतर्कता रखने हेतु उच्च अधिकारीगण द्वारा दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया।
