उत्तर प्रदेशमहराजगंज

नगर में आयोजित शोकसभा में दी गई श्रद्धांजलि ।

महराजगंज।केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के प्रतिनिधि जगदीश मिश्रा की पत्नी के निधन पर नगर के एक निजी हाल में शोकसभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक क्षेत्रों से जुड़े कई प्रमुख व्यक्तियों ने स्व. सावित्री देवी को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।
शोकसभा की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पाण्डेय ने की। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए कहा कि स्व. सावित्री मिश्रा एक आदर्श गृहणी और समाज के प्रति समर्पित महिला थीं। शोकसभा में भाजपा जिला महामंत्री बबलू यादव, वरिष्ठ नेता कृष्ण गोपाल जायसवाल,वृजेन्द्र त्रिपाठी, संतोष सिंह, अशोक तिवारी, आशुतोष शुक्ल, नरेंद्र खरवार, अमरनाथ पटेल,गोलू सिंह, आकाश श्रीवास्तव, आकाश गुप्ता, सुनील मिश्र, संजीव शर्मा, अनिल जोशी, अजय दूबे, गौतम पटेल, शैलेश पटेल, दिनेश जायसवाल,राजेश सिंह, रमेश पटेल और गोविंद जायसवाल सहित अनेक लोगों ने भाग लिया।सभी उपस्थित जनों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। वक्ताओं ने स्व. सावित्री मिश्रा के सहज, सरल और संस्कारी व्यक्तित्व को याद करते हुए उनके योगदान को नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}