चक्रवर्ती सम्राट अशोक की मनाई गई जयंती ।
महराजगंज अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा जनपद इकाई महराजगंज में सूर्यवंशी क्षत्रियों की शाखा मौर्य वंश के महान एवं प्रतापी शासक सम्राट अशोक की जयंती कोल्हुई में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर मनाई गई l
कार्यक्रम की अध्यक्षता बैजनाथ सिंह एवं संचालन जिला महामंत्री सत्य प्रकाश सिंह ने किया मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महामंत्री रणवीर सिंह राष्ट्रीय प्रवक्ता कालिका सिंह प्रदेश सचिव उपेंद्र सिंह जी रहे ।
उपस्थित सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सनातन पंचांग के अनुसार सम्राट अशोक की जयंती चैत्र शुक्ल की अष्टमी तिथि को पड़ती है । 304 ईसा पूर्व जो ग्रेगेरियन अंग्रेजी कैलेण्डर के अनुसार इस वर्ष 05 अप्रैल को है l
सम्राट अशोक ने उत्कल वर्तमान उड़ीसा की राजधानी कलिंग पर 261 ईसा पूर्व आक्रमण किया जिसका डटकर मुकाबला तत्कालीन कलिंग नरेश अनंत पद्मनाभ ने किया l परिणाम स्वरूप घोर रक्तपात हुआ l सम्राट अशोक का मन बहुत द्रवित हुआ l विजय के उपरान्त उन्होंने शपथ लेकर सर्वदा के लिए शस्त्र त्याग दिया तथा महात्मा बुद्ध के अहिंसा के संदेश को अंगीकार कर बौद्ध धर्मावलंबी बन गए l उन्होंने बौद्ध धर्म के प्रचार प्रसार के लिए अपने पुत्र महेन्द्र और पुत्री संघमित्रा सहित अनेक बौद्ध भिक्षुओं को सिंहल द्वीप श्रीलंका, जावा इंडोनेशिया सुमात्रा , बोर्नियो, ब्रम्हदेश वर्माश्याम थाईलैंड मलाया मलेशिया, बाली तथा चम्पा वियतनाम आदि देशों में भेजा l
इनके आध्यात्मिक गुरु का नाम उपगुप्त था l इन्हें बौद्ध धर्म की शिक्षा नीगोथ नामक बौद्ध भिक्षु ने दिया था l 232 ईसा पूर्व में ,72 वर्ष की उम्र में उनकी मृत्यु हो गई l उन्होंने अपने शासनकाल में स्तंभ एवं शिलालेख के अतिरिक्त 23 विश्वविद्यालय की स्थापना किए जिनमें मुख्य रूप से तक्षशिला नालंदा विक्रम शीला संधार आदि प्रमुख थे ऐसे वीर महापुरुष की जयंती पर शत-शत नमन करते हुए सम्राट अशोक अमर रहे अमर रहे की जय घोष के बाद सभा समापन की घोषणा की गई इस अवसर पर रणवीर सिंह राष्ट्रीय महामंत्री कालिका सिंह राष्ट्रीय प्रवक्ता उपेंद्र सिंह प्रदेश मंत्री राजन राव प्रदेश महामंत्री आकाश सिंह जिला मंत्री यूथ विंग शिवम सिंह अमरेंद्र प्रताप सिंह ब्लॉक अध्यक्ष संजय सिंह जिला महामंत्री पुरुषोत्तम सिंह सत्यवान सिंह अनुज वर्मा सत्य प्रकाश सिंह राजन कुमार सिंह जिला महामंत्री विधि प्रकोष्ठ नागेश्वर सिंह अंकुर सिंह मधुर श्याम दुबे कृष्ण कुमार सिंह एडवोकेट चंद्र प्रकाश सिंह एडवोकेट चंद्रप्रकाश सिंह एडवोकेट अभिमन्यु सिंह अभिमन्यु सिंह एडवोकेट सुरेंद्र सिंह एडवोकेट अमित सिंह एडवोकेट अरुण कुमार सिंह एडवोकेट अनीश सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे ।