गोंड़ाउत्तर प्रदेश
सड़क दुर्घटना में गंभीर घायल महिला की इलाज के दौरान मौत
,गोण्डा। तहसील कर्नलगंज क्षेत्र के अन्तर्गत गोंडा लखनऊ हाईवे स्थित एक गाँव के पास बीते 9 मार्च को सड़क हादसे में घायल महिला ने आठ दिनों तक जिंदगी- मौत से संघर्ष करते हुए दम तोड़ दिया। उसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं जानकारी होते ही घर पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
मिली जानकारी के मुताबिक 9 मार्च को यह सड़क हादसा गोण्डा-लखनऊ हाइवे स्थित परसा गोंडरी के गुरुपुरवा के पास उस समय हुआ था,जब एक बाईक सवार की दूसरे बाईक सवार से टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार परसा गोंडरी (गुरुपुरवा) के रामसहाय ओझा की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गयी थीं, जिन्हें गोण्डा के एक निजी हॉपिटल में भर्ती कराया गया। तभी से उनका इलाज चल रहा था। लेकिन बीते आठ दिनों से जिंदगी- मौत से संघर्ष करने के बाद उनका निधन हो गया। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया है।