उत्तर प्रदेशमहराजगंज

महिला दिवस पर गरजी आगनवाड़ी कार्यकत्री

महराजगंज, । शनिवार को जिला मुख्यालय परिसर में आंगनबाड़ी कर्मचारी और सहायिका एसोसिएशन की जिलाध्यक्ष छाया भारती की अध्यक्षता में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहाँ सैकड़ों की संख्या में कार्यकत्रियों ने राज्य कर्मचारी का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर आवाज बुलंद की।

 

आगनवाड़ी कार्यकत्री ने कहा कि सरकार कार्यकत्रियों का साथ शोषण कर रही है। इसको लेकर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र डीएम को सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई। इस दौरान फरेंदा विधायक वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि वे नारी सशक्तिकरण को लेकर विधानसभा में यह मुद्दा उठाएंगे। महिला जिलाध्यक्ष छाया भारती ने कहा कि आंगनबाड़ी विभाग को आज 55 वर्ष पूर्ण हो चुका है, लेकिन जो भी सरकार आई कार्यकत्रियों के मानदेय बढ़ाने के नाम पर लालीपाप ही देती रही। केंद्र व प्रदेश सरकार दोनों मिलाकर सिर्फ छह हजार मानदेय दे रही है। महंगाई के युग में जीवन-यापन करना मुश्किल हो गई है। कहा कि केन्द्र व प्रदेश की योजनाओं का जिम्मा कार्यकत्रियों को सौंप दिया जाता है और इसे बड़ी ईमानदारी से किया जाता है, लेकिन सरकार सुधि नहीं ले रही है। सम्मान जनक मानदेय नहीं दिया जा रहा है। राज्य कर्मचरियों की तरह हमारी नियुक्ति होती है और जिस तरह राज्य कर्मचारी कर रहे हैं उसी प्रकार कार्यकर्त्रियां भी योजनाओं का काम कर रही हैं। कहा कि अगर सरकार मानदेय बढ़ोत्तरी नहीं करती है, तो संघर्ष जारी रहेगा।इस मौके पर संरक्षक राधेश्याम गुप्ता, ब्लॉक अध्यक्ष राजमती, आयशा बेगम, नाजमा, सरोज जायसवाल, ज्ञानमती, शीला, संगीता, सीमा, प्रमिला, जावित्री, राधिका, शोभा यादव, दिलीप, उमेश चंद, संगीता, कुसुमलता, सोना, सदरून, सरोज, उर्मिला, पुष्पा, आस्था, आरती, किरन, भानु शुक्ला, विनोद यादव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}