उत्तर प्रदेशमहराजगंज

बुजुर्ग माता-पिता की सेवा करना सबसे पुनीत कार्य – तत्सत मणि

महराजगंज । फरेंदा नगर पंचायत आनंदनगर के वार्ड नंबर 3 पंचशील नगर निवासी तत्सत मणि त्रिपाठी द्वारा अपनी माता माया देवी का चौथा पूर्ण तिथि गणेशपुर के आधारशिला वृद्धा आश्रम में रह रहे वृद्ध बुजुर्ग माता-पिता के बीच मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वर्गीय माया मणि के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित के साथ उनके पति शैलेंद्र मणि त्रिपाठी द्वारा किया गया। इस दौरान तत्सत मणि त्रिपाठी ने कहा कि वृद्ध माता-पिता का सेवा करना सबसे पुनीत कार्य है। जो सभी को करना चाहिए। इस दौरान उनके पिता शैलेंद्र मणि त्रिपाठी एवं उनके द्वारा आधारशिला वृद्धा आश्रम के वृद्ध जनों को गर्मी में रहने के लिए पांच बड़ा ब्रांडेड कूलर एवं सभी पुरुष महिला वृद्ध माता-पिता को अंग वस्त्र देते हुए तमाम उपहार भेंट किया गया। उपस्थित सभी पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया। तत्सत मणि द्वारा सभी वृद्ध जन को प्रसाद स्वरूप भोजन भी ग्रहण कराया गया। वृद्धाश्रम के प्रबंधक प्रदीप कटिहार द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान कर शैलेंद्र मणि व तत्सत मणि को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक नरेंद्र नाथ त्रिपाठी द्वारा किया गया। इस दौरान तवीन फाउंडेशन नई दिल्ली के दानिश, दिलीप साहनी ,राजेश यादव एवं परिवार के सृष्टि विनायक द्विवेदी, गुड़िया,चाची अर्चना अभिषेक मणि त्रिपाठी एवं अरविंद वर्मा अखिलेश चौरसिया अमित परावाले, अजय कुमार, वरिष्ठ पत्रकार विष्णु देव त्रिपाठी विनय श्रीवास्तव शकील अहमद आधारशिला वृद्धाश्रम के सभी कर्मी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}