महराजगंजउत्तर प्रदेश

मन्नान खां विद्यालय पर छात्रों का हुआ विदाई समारोह

पनियरा । सफलता का मूलमंत्र है अच्छी शिक्षा । जब आपको अच्छी शिक्षा मिलेगी और आप उसे ग्रहण करेंगे तो उतनी ही अच्छी आपको सफलता मिलेगी । ये बातें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व भाजपा के मण्डल अध्यक्ष उमेश प्रजापति ने मौजूद छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कही । उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षा से आप सब जरा सा भी घबराएं नहीं धैर्य रख कर परीक्षा दें । आप सबके साथ सभी गुरुजनों , माता व पिता सहित सभी की दुआ साथ मे हैं । उन्होंने कहा कि मेहनत व लगन कभी भी बेकार नही जाती इसलिए आप सब परीक्षा की तैयारी को मन लगा कर करिए आप अच्छे नम्बरो से पास होंगे । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रबन्धक आफाक आलम उर्फ सैफ खां ने कहा कि आप सभी के साथ विद्यालय परिवार हमेशा खड़ा रहेगा । आप कहीं भी पढ़े अच्छी शिक्षा लें और सफलता की ऊंचाइयों को पार करें यही उनकी मनोकामना है । उन्होंने कहा कि महज डिग्री हासिल कर लेना ही शिक्षा नही होती असली शिक्षा वह है कि आप हमेशा अपने से बड़ो का सम्मान करते रहिए । उन्होंने कहा कि गरीब छात्राओं की शिक्षा पैसे के अभाव में रुकने न पाए इसके लिए गरीब बच्चो को हर सम्भव सहयोग उनके द्वारा किया जाता है । शिक्षा से कार्यक्रम में कक्षा कक्षा 10 व कक्षा 12 के सभी छात्र छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किया गया ।
अंत मे विद्यालय के प्रधानचार्य आफताब आलम खां ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया । इस दौरान ज्वालेश्वर सिंह , शिक्षक राजेन्द्र सिंह , रामनरायन सिंह , जयनाथ प्रजापति , मो सैफ , सुनील गुप्ता , अब्दुल्ला , मदनमोहन सिंह , अमरीष वर्मा , देवीदीन प्रजापति , एमपी सिंह , पूनम सिंह , माया वर्मा , नुरचश्मी , पुष्पा , पुनीता आदि लोग मौजूद रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}