महराजगंजउत्तर प्रदेश

श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ पर भजन संध्या का अयोजन ।

ठूठीबारी । प्राचीन काली माता मंदिर ठूठीबारी में श्री राम अयोध्या धाम मंदिर के प्रथम वर्षगांठ के शुभ अवसर पर आयोजित संगीतमय सुंदरकांड पाठ और भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें काली माता मंदिर के माता रानी के मुख्य सेवक भजन गायक संजय पाण्डेय, और चंद्रशेखर पाण्डेय ने सुंदर काण्ड पाठ को प्रस्तुति किया। उसके बाद भजनों के क्रम में भगवान गणेश जी की स्तुति आज सभा में सबसे पहले सुमिरन करता तेरा
राम जी का भजन मेरी झोपड़ी के भाग्य आज जाग जाएंगे राम आएंगे। और जेकर राम ना बिगड़ीह ओकर लोग का बिगाड़ी जी और मां काली जी, भोलेनाथ जी और हनुमान जी सभी देवी देवताओं का आह्वान भजनों के माध्यम से किया गया।
सहयोगी कलाकारों में मल्लू गायक ,गोलू जायसवाल, मधुसूदन नितेश मोदनवाल ,गुड्डू ने बहुत सुंदर तरीके से संगत किया। प्रभु राम जी और माता रानी के जयकारों से ठूठीबारी उपनगर गुंजायमान हो उठा।
काली माता मंदिर समिति द्बारा भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें भक्तों ने माता रानी का प्रसाद ग्रहण किया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}