जौनपुरउत्तर प्रदेश

हेड कांस्टेबल का परिवार सड़क दुर्घटना में घायल ‘

जौनपुर। केराकत-देवगांव मार्ग अकबरपुर गांव के समीप रविवार की शाम सड़क के किनारे खड़ी डिजायर कार को पीछे से आ रही आर्टिका कार ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे डिजायर कार व सामने से गुजर रही मैजिक पिकअप खाई में जा गिरी। वहीं आर्टिका कार में सवार मां—बेटे घायल हो गये। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई।
बताया गया कि सीमा सिंह, अभिनव सिंह परिवार के साथ विन्ध्याचल से दर्शन कर घर वापस लौट रहे जैसे ही अकबरपुर गांव के समीप पहुंचे कि सड़क के किनारे खड़ी डिजायर को टक्कर मार दी जिससे डिजायर व सामने से जा रही मैजिक पिकअप खाई में जा गिरी। टक्कर में आर्टिका सवार सीमा सिंह व अभिनव सिंह घायल हो गए। टक्कर की आवाज सुनकर आस-पास के लोगों ने इकट्ठा होकर घायल के उपचार हेतु निजी अस्पताल भेजवा दिया गया। सूचना मिलने पर मौके पर पंहुची पुलिस ने छानबीन में जुटी रही। गनीमत रही कि डिजायर कार सवार गाड़ी खड़ा कर सब्जी लेने दुकान पर गया हुआ था। घायल ग्राम महोली, थाना तरवां, जनपद आजमगढ़ का बताया जा रहा है। वहीं केराकत कोतवाली में पीआरबी वाहन में तैनात हेड कांस्टेबल आजाद सिंह के परिवार का बताया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}