जौनपुरउत्तर प्रदेश

शौचालय में गुंजी बच्चे की किलकारी, जिला अस्पताल में मचा हड़कंप ।

जौनपुर। जिला महिला चिकित्सालय के डाक्टर और स्टाफ ने एक गर्भवती महिला को खून की कमी बताकर आपरेशन करने से इंकार कर दिया। आज सूबह उक्त महिला ने जिला अस्पताल के शौचालय में एक बच्चें को जन्म दिया। मां बेटे दोनो सुरक्षित है। फिलहाल इस समय वह महिला अस्पताल में भर्ती है। शौचालय में महिला का प्रसव होने की खबर मिलते ही अस्पताल प्रशासन समेत प्रशासनिक महकमें में हड़कंप मच गया।
मिली जानकारी के अनुसार गुड़िया नामक गर्भवती महिला को गुरूवार की शाम छह बजे जिला महिला अस्पताल पहुंची थी। डाक्टरों ने उसका आपरेशन से बच्चा पैदा कराने की सलाह दी साथ ही खून की व्यवस्था करने को कहा। जिस पर उसके पति ने डाक्टर से बोला कि मेरे तीन बच्चे नार्मल हुए है इस लिए इस बार नार्मल डिलेवरी कराये। इसी बात से खिन्न होकर स्टाफ ने उसे बाहर जाने को बोल दिया। महिला का पति सतीश गौतम जिला अस्पताल कैम्पस में स्थिति सामुदायिक शौचालय का कर्मचारी है। वह भोर में पति के पास आ गयी थोड़ी देर बाद उसने शौचालय में बने कमरे में एक बच्चे को जन्म दे दिया। बच्चे की किलकारी गंुजते ही यह खबर सोशल मीडिया में तेजी से वायरल होने लगी।
शौचालय में महिला का प्रसव होने की खबर मिलते ही स्वास्थ्य विभाग समेत प्रशासनिक महकमें में हड़कंप मच गया।वही इस मामले में है मुख्य चिकित्सा अधीक्षक का कहना है कि पीड़ित महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था उसके चार बच्चे पहले से हैं वह बार-बार बिना बताए अस्पताल से निकलकर चली गई थी महिला पहले से यहां भर्ती थी जानकारी होने पर महिला को लाकर अस्पताल में एडमिट कराया गया है जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। सीएमएस का बयान गोल मोल जाहिर हो रहा है पूरी तरह से अपने स्टाफ का बचाव करते नजर आए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}