जौनपुरउत्तर प्रदेश

अजय सिंह बने केराकत के तीसरी बार सफाईकर्मी संघ के अध्यक्ष ।

जौनपुर । केराकत ब्लॉक सफाईकर्मी संघ का चुनाव काफी गहमागहमी के बीच शनिवार की देर शाम को सम्पन्न हुआ। चुनाव में अजय सिंह ने अपने प्रतिद्वंद्वी को हराकर अध्यक्ष पद पर कब्जा किया।
बताते चले की पूर्व में अजय सिंह दो बार निर्विरोध केराकत के अध्यक्ष चुने गए थे।
शनिवार की सुबह से ही ब्लॉक के लगभग सभी सफाईकर्मी दस बजते बजते ब्लॉक मुख्यालय पर पहुंच गए।
चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशी मैदान में थे। मतदान की कुल संख्या 126 थी जिसमे 125 वोट पड़ा अजय सिंह ने अपने प्रतिद्वंदी वीरेंद्र कुमार को 95 वोट से हराकर जीत हासिल की। चुनाव अधिकारी समरनाथ यादव के देखरेख में सम्पन्न हुआ चुनाव। मतदान सुबह 10 बजे से शुरू होकर देर शाम तक चला। संप्रेक्मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशी को एडीओ पंचायत रजनीश पांडे द्वारा जीत प्रमाण पत्र दिया गया व साथ खड़े साथियों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजय सिंह का माल्यार्पण कर स्वागत किया। अजय सिंह ने कहा कि सभी सफाईकर्मियों की समस्याओं पर मिलजुल कर लड़ाई लड़ी जाएगी।सफाई कर्मियों के मान सम्मान में मैं सदैव आगे रहुंगा। इस मौके पर प्रेम लाल,अवधेश कुमार,ज्ञानचंद,दिनेश कुमार,राजेश कुमार,अजय कुमार मौके पर मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}