महिला पर पेट्रोल छिड़ककर जला देने की घटना कारित करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जौनपुर । थाना सरपतहाँ पर आज दिनांक 08.08.2024 को वादिनी मुकदमा द्वारा इस बात की तहरीर थाना स्थानीय पर दी गयी कि अभियुक्त विनय कुमार बिन्द पुत्र राम चेत निवासी मटियरा बघरवारा थाना सरपतहां जनपद जौनपुर 10 दिन पूर्व उनके घर में पारिवारिक मामले में पकड़ा गया था। उसी बात से क्षुब्ध होकर अभियुक्त विनय कुमार उपरोक्त द्वारा आज रात्रि समय करीब 03.00 बजे उन्हें पेट्रोल डालकर आग से जला दिया, जिससे वो जल गयी। पीड़िता को इलाज हेतु अस्पताल भर्ती कराया गया है, जिनका इलाज चल रहा है तथा हालत ठीक है। वादिनी की तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0- 222/2024 धारा 109 बीएनएस पंजीकृत किया गया । पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु सम्बन्धित को आवश्यक आदेश निर्देश दिया गया। थाना सरपतहाँ पुलिस द्वारा त्वरित करवाई करते हुए घटना से सम्बन्धित अभियुक्त विनय कुमार बिन्द पुत्र राम चेत निवासी मटियरा बघरवारा थाना सरपतहां जनपद जौनपुर को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
1- विनय कुमार बिन्द पुत्र राम चेत बिन्द निवासी मटियरा बघरवारा थाना सरपतहां जनपद जौनपुर
*गिरफ्तारी टीम का विवरण-*
1.थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार सिंह थाना सरपतहां जनपद जौनपुर
2.उ0नि0 रितेश कुमार द्विवेदी, थाना सरपतहां जनपद जौनपुर
3.हे0का0 राम सागर यादव, थाना सरपतहां जनपद जौनपुर
4.का0 विष्णु चन्द्र तिवारी, थाना सरपतहां जनपद जौनपुर
5. का0 संदीप तिवारी, थाना सरपतहां जनपद जौनपुर
6.का0 सर्वेश गौड़ थाना सरपतहां जनपद जौनपुर