देवदह व रामग्राम के विकास की मांग को लेकर केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री से नई दिल्ली में मिले देवदह समिति के पदाधिकारी ।

महराजगंज ।लक्ष्मीपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत बनरसिहा कला व बनरसिहा खुर्द में स्थित प्राचीन बौद्ध स्तूप देवदह के विकास के लिए पांच सूत्रीय मांगों का पत्र केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी से मिलकर बृहस्पतिवार को दिल्ली कार्यालय में सौंपा गया। देवदह रामग्राम बौद्ध विकास समिति द्वारा दिए गए माँग पत्र को पूर्ण करने का आश्वासन महराजगंज के सांसद व केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री ने दिया।
जानकारी के मुताबिक भगवान बुद्ध का ननिहाल देवदह तहसील नौतनवां जनपद महराजगंज में स्थित है। यहाँ पर भगवान बुद्ध का स्तूप, माता महामाया का स्तूप, महराज अंजन का राजमहल, 200 कुएं मिस्टर कलिंधम का स्थापित पीलर तथा अद्भुत सागर मंगल पुशकर्णी व सम्राट अशोक का शिलालेख व स्तम्भ विद्यमान है जो उपेक्षित पड़ा था। सरकार प्रयास से कुछ हिस्सों पर पर्यटन विभाग द्वारा करीब करोड की लागत से विपश्यना हाल व सम्पर्क मार्ग का निर्माण कराया जा रहा है। देवदह रामग्राम बौद्ध विकास समिति के अध्यक्ष जितेंद्र राव के नेतृत्व में पांच सूत्रीय मांगों को लेकर दिल्ली स्थित केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी के कार्यालय पहुँच कर मांग पत्र सौंपा। पत्र के मुताबिक देवदह व रामग्राम के विकास के लिए निम्न कार्य अति आवश्यक हैं। जिसमें देवदह में स्थित सुन्दर पुश्कर्णी सगरा के टिले पर भगवान बुद्ध व माता महामाया की 100 फीट कि मूर्ति स्थापित कर देवदह का विकास किया जाए। देवदह में स्थित स्तूप का सुन्दरीकरण कराकर स्तूप के चारो तरफ परिक्रमा पथ बनवाया जाए और स्तूप से सगरा तक लगभग 30 एकड भूमि जमीन क्रय कर पर्यटन केन्द्र के रूप में विकसित किया जाए। श्रीगुरु गोरखनाथ मंदिर चौक बाजार से कन्हैया बाबा थान रामग्राम से ओवरब्रिज बनाकर ग्रामपंचायत टेढ़ी होते हुए जंगल गुल्हरिया तक फ्लाईओवर बनाकर देवदह को जोड़ा जाए। ट्राम्बे रेल परियोजना एकमा डिपो लक्ष्मीपुर का जीर्णोद्धार कर कराकर देवदह बनरसिहा कला से जोड़ा जाए और एकमा डिपो में म्यूजियम, चिड़ियाघर, औषधालय बनवाया जाए। जिससे प्रदेश का विकास हो सके और महराजगंज जनपद में स्थित देवदह व रामग्राम भारत का सबसे बड़ा पर्यटक स्थल बन सके।इसके अतिरिक्त पूर्व में प्रस्तावित बौद्ध परिपथ कपिलवस्तु लोटन, एकसड़वा देवदह, चानकी घाट, बागापार, महराजगंज, घुघली, कुशीनगर मार्ग तत्काल निर्माण कराया जाए। भगवान बुद्ध के आठवें अस्थि स्तूप रामग्राम तक जाने के लिए इण्टरलाकिंग मार्ग एवं स्तूप के चारो तरफ 5 फुटपाथ परिक्रमा हेतु बनवाया कर प्रकाश व पानी का व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए।
पत्र को गम्भीरता से लेते हुए केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने इसे जल्द ही पूर्ण करने का आश्वासन दिया।
इस मौके पर देवदह रामग्राम बौद्ध विकास समिति के जितेंद्र राव, उमेश जायसवाल, मोहन जायसवाल आदि उपस्थित रहे।