कार्यकर्ताओं के समस्याओं के समाधान हेतु भाजपा के अधिकारी नामित
कुशीनगर।* भारतीय जनता पार्टी कुशीनगर द्वारा पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओ की समस्याओं के समाधान हेतु नया पहल शुरू किया गया है। जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने जिला पदाधिकारियों को दिवसाधिकारी के रूप में रविन्द्र नगर भाजपा कार्यालय में बैठकर पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओ की समस्याओं का समाधान करने का रोस्टर तैयार किया है जिसके जरिए कार्यकर्ताओं की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा।
उक्त जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द ने बताया कि रविवार को जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट सीता सिंह व जिला मंत्री बलिराम यादव, सोमवार को जिला उपाध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह व जिला मंत्री रामगोपाल गुप्ता, मंगलवार को जिला उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल और जिला मंत्री डॉ सीमा गुप्ता, बुधवार को जिला उपाध्यक्ष रमेशचन्द उर्फ ओसियर सिंह तथा जिला मंत्री विवेकानंद शुक्ल, गुरुवार को जिला उपाध्यक्ष विजय कुमार शुक्ल व जिला मंत्री रामसागर कुशवाहा, शुक्रवार को जिला उपाध्यक्ष दिवाकर मणि त्रिपाठी तथा जिला मंत्री बाबूनन्दन सिंह, और शनिवार को जिला उपाध्यक्ष विनोद भारती व जिला मंत्री अतुल श्रीवास्तव पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 03 बजे तक रविंद्र नगर भाजपा जिला कार्यालय में बैठकर पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओ के समस्याओं का समाधान करेंगे।
नसरुल्लाह अंसारी की रिपोर्ट