महराजगंजउत्तर प्रदेश

संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला नव विवाहिता का शव,।

 

घुघली। थाना अन्तर्गत ग्राम सभा करौता उर्फ़ नेबुइया में सोमवार सुबह करीब 7 बजे घर के अंदर ही फंदे से लटकता हुआ नव विवाहिता का शव मिलने से क्षेत्र में हडकंप मच गया |मिली जानकरी के जानकारी अनुसार अराधना राजभर 22 पुत्री रामा राजभर ग्राम- धनगडी मुंडेरी की शादी 24-अप्रैल 2024 को बगल के ही गाँव करौता उर्फ़ नेबुइया के महदेवा टोला निवासी विक्रम राजभर पुत्र सुदर्शन राजभर के साथ हुई थी। जिसकी सोमवार सुबह घर के अन्दर ही उसके कमरे में फंदे से लटकते हुए शव के मिलने से पुरे क्षेत्र में हडकंप मच गया | इसकी जानकारी सुबह परजनों को तब हुई जब काफी देर तक लड़की के कमरे से कोई आवाज नहीं मिली व दरवाजा नहीं खुला तो घर के ही किसी सदस्य ने उसको जगाने कि कोशिश की। दरवाजा खोलने के बाद अन्दर के मंजर को देख कर सभी हक्का बक्का रह गए। यह बात जल्द ही क्षेत्र में आग की तरह फ़ैल गई उसी समय इसकी सूचना किसी ने घुघली थाने को दे दी, सूचना मिलते ही घुघली थानाध्यक्ष योगेश सिंह माय हमराही गण के साथ मौके पर पहुच कर शव को कब्जे में लेकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया |

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}