महराजगंजउत्तर प्रदेश

औषधि प्रशासन विभाग के साथ डीएम ने की बैठक।

महराजगंज । जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के साथ कैंप कार्यालय पर समीक्षा बैठक की गई।जिलाधिकारी ने सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा ग्रेड–ll से खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु की गई कार्यवाहियों की जानकारी ली। सहयक आयुक्त खाद्य सुरक्षा ने अवगत कराया कि इस वित्तीय वर्ष में कुल 271 निरीक्षण किए गए हैं। 41 छापे की कार्यवाही की गई है और 51 वाद योजित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि 10 वादों में एडीएम न्यायालय से 25000 रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है।जिलाधिकारी ने कार्यवाही की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया। उन्होंने सहायक आयुक्त ग्रेड–|| और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी को प्रति माह केंद्रीय अनुज्ञप्तिधारियों के 15 निरीक्षण का निर्देश दिया। उन्होंने प्रत्येक खाद्य सुरक्षा अधिकारी को प्रति माह न्यूनतम 80 राज्य अनुज्ञप्तिधारी और पंजीकरण निरीक्षण का निर्देश दिया। उन्होंने कहा की मिड डेप डे मील के के संदर्भ में स्कूलों के साथ–साथ कोटेदारों के पास से भी नमूने प्राप्त करें। साथ ही टीएचआर प्लांटों से भी नमूनों को लें।

जिलाधिकारी ने कहा कि निरीक्षण और नमूना संग्रहण में विविधता रखें और अलग–अलग प्रकार की खाद्य सामग्रियों का नमूना लें। उन्होंने कहा कि जनपद में खाद्य पदार्थों में मिलावट को किसी दशा में स्वीकार नहीं किया जा सकता है। यह लोगों के स्वास्थ्य से जुड़ा विषय है। इसलिए विभाग प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करे।बैठक में सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा ग्रेड–|| बृजेन्द्र जयसवाल, डीसी उद्योग अभिषेक प्रियदर्शी, ईओ नगर पालिका महराजगंज आलोक कुमार मिश्रा, एएमओ प्रदीप तिवारी, सीडीपीओ अनुराग त्रिपाठी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}