महराजगंजउत्तर प्रदेश

डीएम एसपी ने किया जिला कारागार का मासिक निरीक्षण।

महराजगंज । जिला जिलाधिकारी अनुनय झा व पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना द्वारा जिला कारागार महराजगंज का मासिक निरीक्षण किया गया। जेल निरीक्षण के दौरान दोनो अधिकारियों ने जेल के पुरुष बैरक, महिला बैरक, अल्प वयस्क बैरक व जेल परिसर की साफ सफाई आदि का अवलोकन किया। जिलाधिकारी ने कैदियों से वार्ता कर उनकी समस्यायों को सुना और निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश जेल अधीक्षक को दिया। उन्होंने बीमार कैदियों के इलाज की व्यवस्था की भी जानकारी प्राप्त की। जेल अधीक्षक ने बताया कि बंदी के स्वास्थ्य की स्थिति को देखते हुए, उसको जेल अस्पताल सहित गोरखपुर मेडिकल कॉलेज तक इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने आवश्यकतानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से समन्वय करते हुए बंदियों को विधिक सहायता उपलब्ध कराएं। जिलाधिकारी ने कारागार में मौजूद बंदियों के संख्या की जानकारी भी ली। जेल अधीक्षक ने बताया कि दिनांक: 25 मई 2024 को जिला कारागार में कुल 641 बंदी हैं। जिनमे 12 बंदी विदेशी हैं। दोनो अधिकारियों ने जेल की व्यवस्था और साफ–सफाई पर प्रसन्नता व्यक्त की। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक प्रभात सिंह सहित अन्य जेल अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}