महराजगंजउत्तर प्रदेश

एनएच–24 के चौड़ीकरण हेतु भूमि अधिग्रहण और मुआवजा वितरण के प्रगति का डीएम ने की समीक्षा बैठक ।

महराजगंज । जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा शनिवार को जिलाधिकारी कार्यालय में एनएच–24 के चौड़ीकरण हेतु भूमि अधिग्रहण और मुआवजा वितरण के प्रगति की समीक्षा एनएचएआई और भूमि अध्यापति विभाग के साथ की।
बैठक में जिलाधिकारी ने छूटे हुए मकानों का मूल्यांकन, प्रतिकर वितरण, अर्जन क्षेत्र में स्थित विद्युत पोल को हटाए जाने, अर्जन क्षेत्र में स्थित वृक्षों को हटाए जाने और विद्यालय आदि सरकारी संपत्तियों के निस्तारण की जानकारी ली।जिलाधिकारी ने भूमि अधिग्रहण हेतु भूमि का सर्वे 26 मई पूर्ण करने का निर्देश दिया। साथ घरों एवं अन्य संरचनाओं का मूल्यांकन कर अंतिम अवार्ड जारी करने का कार्य 04 मई तक पूरा करने का निर्देश पीडब्ल्यूडी और भूमि अध्याप्ति विभाग को दिया। उन्होंने कहा कि जिन प्रकरणों में मुआवजा दे दिया जा रहा है । उसमे तत्काल ध्वस्तीकरण का कार्य कराते हुए भूमि एनएचएआई को हैंडओवर कर दें। जिलाधिकारी ने एनएचएआई और कार्यदाई संस्था पीएनसी को राजमार्ग के निर्माण में तेजी लाने का निर्देश दिया। बैठक में अपर जिला अधिकारी डॉक्टर पंकज कुमार वर्मा, उप भूमि अध्याप्ति अधिकारी मदन मोहन वर्मा और एनएचएआई के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}