महराजगंजउत्तर प्रदेश
नाली पर हो रहे अवैध निर्माण को नगर पालिका ने रुकवाया ।
नौतनवा । बाल्मिकी नगर वार्ड नं 6 के बुद्ध मंदिर के पास नगर पालिका के नाली पर हो रहे अवैध निर्माण कार्य को वार्ड वासियों के शिकायत पर पहुंचे नगर पालिका कर्मचारियों ने रुकवाया इस संबंध में अधिशासी अधिकारी राहुल यादव ने बताया कि नाली पर अवैध निर्माण की सूचना मिली थी मौके पर नगर पालिका कर्मचारियों को भेजकर देखा गया एक व्यक्ति द्वारा नगर पालिका के नाली पर अवैध निर्माण करवाया जा रहा था जिसे अब रुकवा दिया गया है ।क्योंकि सरकारी नाली एक सार्वजनिक संपत्ति है और किसी व्यक्ति को उस पर कब्जा करने का अधिकार नहीं है। इस तरह के कब्जे को अतिक्रमण कहा जाता है ।



