मुख्यमंत्री उ0प्र0 योगी आदित्यनाथ के कर कमलों से नवनिर्मित भवन व बैरक का वर्चुअली लोकार्पण ।

घुघली ।थाना घुघली ,थाना कोठीभार ,महिला थाना ,साइबर थाना में नवनिर्मित आरक्षी बैरक/हास्टल व विवेचना कक्ष का लोकार्पण ।वर्चुअली लोकार्पण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक व जन प्रतिनिधी के रूप में ब्लाक प्रमुख ओमप्रकाश जायसवाल व पू्र्व नगर पंचायत अध्यक्ष घुघली बीरेन्द्र सिंह की उपस्थिति में लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बुद्धवार को मुख्यमंत्री उ0प्र0 योगी आदित्यनाथ के कर कमलों से उ0प्र0 पुलिस की अवस्थापना सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु 144 निर्माण कार्यों का वर्चुअली लोकार्पण/शिलान्यास किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रमुख सचिव गृह तथा पुलिस महानिदेशक की उपस्थिति में कार्मिक भवन एवं विवेचना कक्ष का वर्चुअल तरीके से लोकार्पण किया गया। इस कार्यक्रम के सीधे प्रसारण के दौरान थाना घुघली पर गणमान्य उपस्थिति रहे। थाना घुघली पर उपस्थित रहकर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ उपरोक्त वर्चुअली लोकार्पण का सीधा प्रसारण देखा।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने बताया कि पुलिसकर्मियों के रहने के लिए थानों पर हॉस्टल बैरक एवं 01-01 विवेचना कक्ष का निर्माण किया गया है। जिसका आज वर्चुअली तरीके से मुख्यमंत्री उ0प्र0 योगी आदित्यनाथ के कर कमलों से सम्पन्न हुआ।इससे पुलिसकर्मियों के साथ- साथ आने वाले फरियादियों को भी काफी राहत मिलेगी। नवनिर्मित भवन के उद्घाटन से थाना परिसर में विवेचना के कार्यों में काफी सहूलियत होगी तथा कार्मिकों के रहने की व्यवस्था बेहतर होगी। थानों पर ससमय और सुगमता पूर्वक विवेचना सम्पन्न करने के लिए विवेचना कक्ष का निर्माण कराया गया है। उपरोक्त विवेचना कक्ष अत्याधुनिक सुविधाओं कम्प्यूटर, इण्टरनेट से लैस रहेगा।


