महराजगंजक्राइम
Trending

ट्रक की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, गांव में मचा हड़कंप ।

महराजगंज घुघली थाना क्षेत्र के जखीरा चौकी अंतर्गत प्यासे गांव के पास शनिवार शाम करीब पांच बजे ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान चौक थाना क्षेत्र के सेखुई निवासी मल्गू के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार मल्गू इंदरपुर मार्ग से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान प्यासे गांव के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को भी कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

(मनोहर सिंह की रिपोर्ट)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}