उत्तर प्रदेशस्वास्थ्य
Trending

जब बच्चों में हो सही अन्तराल परिवार बने स्वस्थ और खुशहाल ।

महराजगंज । विश्व जनसंख्या दिवस अभियान 11से 18 जुलाई तक मनेगा। इस वर्ष का जनसंख्या दिवस अभियान ” जब बच्चों में हो सही अन्तराल, परिवार बने स्वस्थ और खुशहाल ” थीम पर मनाया जाएगा। इसके लिए आशा और एएनएम को निर्देशित कर दिया गया है कि वह योग्य दम्पतियों से सम्पर्क कर उनको परिवार नियोजन की जानकारी दें।
उक्त जानकारी देते हुए आरसीएच के नोडल अधिकारी व डिप्टी सीएमओ डॉ राजेश द्विवेदी बताया कि आशा कार्यकर्ता व एएनएम द्वारा योग्य दम्पती से सम्पर्क कर उन्हें परिवार नियोजन के स्थायी और अस्थाई साधनों के बारे में जानकारी दी जाएगी।
उन्होने बताया कि योग्य दम्पती को ‘ बॉस्केट आफ च्वाइस ‘ के बारे में विस्तार से बताया तथा काउंसिलिंग की जाएगी। दम्पती को यह भी संदेह दिया जाएगा कि दो बच्चों के बीच में कम से कम दो साल का अंतर रखना चाहिए। जिनका परिवार पूरा हो चुका है उनको स्थाई सेवा पुरुष या महिला नसबंदी के लिए प्रेरित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षकों व स्टोर प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि परिवार नियोजन सामग्रियों की उपलब्धता बनाए रखेंगे।

विद्यालयों में आयोजित होगी वाद विवाद प्रतियोगिता

डिप्टी सीएमओ डॉ द्विवेदी ने बताया कि विश्व जनसंख्या दिवस अभियान के अवसर पर इंटर कॉलेजों तथा डिग्री कालेजों में विशेष कर किशोर प्रजनन विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता तथा अन्य जागरूक गतिविधियां आयोजित की जाएगी। इस काम में किशोर स्वास्थ्य काउंसलर सहयोग प्रदान करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}