महराजगंजउत्तर प्रदेश

सामूहिक विवाह योजना की तैयारियों का डीएम ने किया समीक्षा।

महराजगंज। जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा 23 नवम्बर को आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह योजना की तैयारियों के संदर्भ में समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। जिलाधिकारी ने सामूहिक विवाह योजना के तहत प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि पोर्टल पर कुल 562 आवेदन प्राप्त हुए हैं।, जिनके सापेक्ष 347 आवेदनों का सत्यापन बीडीओ ईओ स्तर पर किया 20 नवंबर तक किया जा चुका है। जिलाधिकारी ने सत्यापन को तेजी से करवाने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी बीडीओ को निर्देशित किया कि संबंधित विभागों से समन्वय करते हुए सामूहिक विवाह को भव्य तरीके से आयोजित करें। इसके लिए सभी जनप्रतिनिधियों को ससमय निमंत्रण प्रेषित कर दें। उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह में भोजन की अच्छी गुणवत्ता को सुनिश्चित करें। साथ ही जोड़ों के लिए सौंदर्य प्रसाधन हेतु आवश्यक व्यवस्था को सुनिश्चित करें। इसके लिए ब्लॉक पर पृथक कक्ष का चयन कर लें। जिलाधिकारी ने कहा लाभार्थियों और आने वाले मेहमानों के मार्गदर्शन हेतु ग्राम पंचायत सचिवों को कार्यक्रम स्थल पर तैनात रखें। उन्होंने सीएमओ को कार्यक्रम स्थलों पर मेडिकल टीम और एंबुलेंस को तैनात करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी व कर्मी सुनिश्चित करें कि सामूहिक विवाह का आयोजन इस तरह से हो कि लाभार्थियों को इसका हिस्सा बनकर खुशी मिले और अपनेपन का एहसास हो। दूल्हा–दुल्हन के लिए जरूरी व्यवस्था सुनिश्चित करें और आने वाले लोगों को कोई परेशानी न होने पाए। बैठक में मुख्य विकास विकास अधिकारी संतोष कुमार राय, एडीएम डॉ पंकज कुमार वर्मा, सभी बीडीओ, जिला समाज कल्याण अधिकारी शंकर लाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}