Uncategorisedउत्तर प्रदेशमहराजगंज

प्रधानों को गाली देने का वीडिओ वायरल

मिठौरा । विकास खंड मिठौरा के प्रधान संघ ने जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में शनिवार को सिन्दुरिया थानाध्यक्ष को एक वायरल वीडियो को लेकर ज्ञापन सौंप कर कार्रवाई की मांग किया है। इस दौरान प्रधान संघ ने थानाध्यक्ष को दिये गये ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया कि सिन्दुरिया थाना क्षेत्र के बसंतपुर खुर्द निवासी बलिराम पुत्र दिनेश ने प्रधानों को अभद्र एवं अपशब्दों का प्रयोग करते हुए एक वीडियो वायरल किया है, जिससे सभी ग्राम प्रधानों में रोष व्याप्त है। वायरल वीडिओ को लेकर विकास खंड मिठौरा के प्रधान संघ ने संघ के जिलाध्यक्ष अनिल जोशी के नेतृत्व में सिन्दुरिया थानाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा कर कार्यवाही की मांग किया है। इस सम्बन्ध में सिन्दुरिया थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान प्रधान संघ ब्लाक अध्यक्ष प्रतिनिधि रघुनाथ पटेल, महामंत्री सच्चिदानंद मौर्य, श्यामानन्द, केशव यादव , उमेश साहनी, नागेन्द्र कुमार, पिंटू गुप्ता सहित दर्जनों ग्राम प्रधान मौजूद रहे।

( मनोज पटेल)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}