महराजगंजउत्तर प्रदेश

पुलिसकर्मीयो के सेवानिवृत्ती पर पुलिस कार्यालय पर आयोजित हुआ विदाई समारोह।

महराजगंज ।जनपद मे सेवानिवृत्त हो रहे पुलिसकर्मियो के विदाई के दौरान पुलिस कार्यालय तथागत सभागार में भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना,अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार एवं सभी क्षेत्राधिकारी, के साथ पुलिस कार्यालय मे नियुक्त समस्त अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे। महोदय द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस कर्मीओ के शानदार कार्यकाल को स्मरण करते हुए माल्यार्पण कर उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाओ के साथ विदाई दी गई। विदाई समारोह में उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए पुलिस अधीक्षक के द्वारा कहा कि सेवानिवृत्ती नौकरी का हिस्सा होता है। अधिकारी या कर्मचारी जहां कहीं भी जाता है, वहां से कुछ न कुछ जरूर सीखता है। उन्होंने कहा कि अधिकारी को काम करने में तभी आनंद आता है । जब उनको वहां की जनता से सहयोग मिलता है। सभी ने ड्यूटी के दौरान अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई है। त्तपश्चात सभी सेवानिवृत्त पुलिस कर्मी को ससम्मान वाहन मे बैठाकर विदाई दी गयी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}