
घुघली। कप्तानगंज स्थित टी स्कूल में अंतरराष्ट्रीय ओलंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में मेडल वितरण समारोह हुआ। शुभारंभ प्रबंध निदेशक हर्ष उपाध्याय व प्रधानाचार्य यतीश कुमार सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रबंध निदेशक ने कहा कि विद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए लगातार प्रयासरत है। ओलंपियाड में सैकड़ों विद्यार्थियों ने गोल्ड, सिल्वर व ब्रॉन्ज मेडल के साथ नकद पुरस्कार जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण, समावेशी व संस्कारयुक्त शिक्षा देने पर विशेष ध्यान दिया जाता है।
समारोह में सेजल गुप्ता, आराध्य आइरिस, ऐमन मंसूरी, वकार अहमद, आयुष शुक्ला, ज्योतिरादित्य गुप्ता समेत कई विद्यार्थियों ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया। ऐमन मंसूरी ने पांच हजार और ज्योतिरादित्य ने 2500 रुपये का कैश प्राइज जीता। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।



