जौनपुरउत्तर प्रदेश

एक शातिर अंतर्जनपदीय गोतस्कर को नशीला पदार्थ डायजापाम के साथ गिरफ्तार

जौनपुर पुलिस अधीक्षक डा0 अजय पाल शर्मा द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर बृजेश कुमार के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी शाहगंज शुभम तोदी के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष खेतासराय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर 24 अक्टूबर की सुबह लगभग 09:15 बजे प्रहलाद की मकान के 100 मीटर आगे मार्टिनगंज रोड (जैगहा ) के पास से शातिर अंतर्जनपदीय गो-तस्कर तौफीक पुत्र अली रजा निवासी चितारा महमूदपुर थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ को नशीला पदार्थ (डायजापाम) के साथ किया गया गिरफ्तार। अभियुक्त उपरोक्त एक शातिर गोतस्कर है। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 250/2023 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-*

1.तौफीक पुत्र अली रजा निवासी चितारा महमूदपुर थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़।

*बरामदगी का विवरण-*

55 ग्राम नशीला पदार्थ (डायजापाम)

*आपराधिक इतिहास-*

1.मु0अ0सं0 250/2023 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना खेतासराय जनपद जौनपुर।
2.मु0अ0सं0 257/2017 धारा 3/5/8 उ0प्र0 गोवध निवारण अधि0व धारा 307भा0द0वि0 थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़।
3.मु0अ0सं0 86/2018 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़।
4.मु0अ0सं0 79/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़।
5.मु0अ0सं0 138/2021 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़।

*गिरफ्तारी करने वाली टीम-*

1.चंदन कुमार राय, थानाध्यक्ष थाना खेतासराय जनपद जौनपुर।
2.उ0नि0 अरविंद कुमार सोनकर थाना खेतासराय जनपद जौनपुर।
3.हे0का0 रामाशीष यादव, का0 अमरजीत कुमार, का0 संदीप कुमार सिंह, का0संदीप कुमार यादव थाना खेतासराय जनपद जौनपुर।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}