महराजगंजक्राइम

कोल्हुई उपनगर में हुई लूट के प्रयास का पर्दाफाश,दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार।

फरेन्दा। उपनगर कोल्हुई में विगत 29 मई को उपनगर में कोल्हुई कस्बा अंतर्गत एक बाइक शोरूम के मालिक से बदमाशों द्वारा रुपए छीनने की वारदात के मामले में दो शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।

कस्बा कोल्हुई में हीरो एजेंसी मालिक राजा राम द्वारा विगत 29मई को साढ़े छ लाख रुपए भारतीय स्टेट बैंक कोल्हुई में जमा करने जाते समय लूटने का प्रयास किया गया। जिसके संबंध में तीन अभियुक्तों के विरुद्ध थाना कोल्हुई में मु.अ.सं- 110/23 धारा 356/511/504/506 भादवि पंजीकृत हुआ था। घटना के शीघ्र अनावरण के लिए पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में टीमें लगी हुई थी। सीसीटीवी फुटेज व अन्य साक्ष्यों के आधार पर थानाध्यक्ष कोल्हुई महेंद्र यादव व हमराहियो ने गिरफ्तार करने में कामयाबी पा गए।घटना का पर्दा फाश करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने बताया कुल तीन टीमें लगी थी।जिस में एसओजी भी थी।वारदात में प्रकाश मे आये अभियुक्तगण रोहित सिंह पुत्र शिवकुमार उम्र करीब 24 वर्ष व मनोज उर्फ डिस्को पुत्र रामसेवक उम्र करीब 34 वर्ष नि0गण बडिहारी, थाना कोल्हुई, जनपद महराजगंज को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई के लिए मा. न्यायालय चालान किया गया।इस के पूर्व भी गोरखपुर में दो वारदात में इनकी संलिप्तता बताई गई है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल UP56 Z 0376 भी बरामद किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}