महराजगंजउत्तर प्रदेश

छठ पर्व के दूसरे दिन आज जिलाधिकारी अनुनय झा ने सपरिवार सूर्यदेव को ऊषा अर्घ्य दिया।

महराजगंज । जिलाधिकारी अपनी माता अलका झा, मौसी आभा झा और अन्य परिवारजनों के साथ सूर्योदय के पूर्व ही लोहिया पार्क स्थित सरोवर पर स्थापित छठ घाट पहुंचे। पार्क स्थित तालाब में उन्होंने और उनकी माता ने विधिपूर्वक सूर्य उपासना की। इसके उपरांत उन्होंने उदयाचलगामी सूर्य को ऊषा अर्घ्य देकर नमन किया। इस दौरान उन्होंने सूर्यदेव को समर्पित मंत्रों का जाप भी किया। पूजन के उपरांत जिलाधिकारी ने स्वयं प्रसाद ग्रहण किया और अपने हाथों से उपस्थित सभी लोगों को प्रसाद का वितरण कर उनकी शुभेच्छा प्राप्त की। इस दौरान पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा,अपर जिलाधिकारी डॉ0 पंकज कुमार वर्मा, तहसीलदार सदर पंकज शाही, ईओ नगर पालिका महराजगंज आलोक कुमार, ओएसडी आर.पी. सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}