महराजगंजउत्तर प्रदेश
एपीओ में चयनित होकर बढ़ाया क्षेत्र का मान।

परतावाल क्षेत्र के ग्राम सभा हरपुर तिवारी की रहने वाली सीमा यादव ने बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित एपीओ के पद पर चयनित होकर क्षेत्र के साथ जिले का भी नाम रोशन किया है।ग्राम सभा हरपुर तिवारी के रहने वाले रविन्द्र यादव की पुत्री सीमा यादव बचपन से ही बहुत होनहार छात्रा रही है।सीमा दिल्ली में रहकर अपने भाई के साथ तैयारी करती थी तथा इनके माता पिता मुंबई में रहते हैं।सीमा के पिता वहीं अपना खुद का गैरेज चलाते हैं।सीमा 2013-14 में राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित भी हो चुकी है।सीमा यादव का शिक्षा-दीक्षा मुंबई में ही हुआ है।सीमा यादव के इस सफलता पर ग्राम प्रधान श्याम पांडेय,ईश्वर यादव,सुभाष वर्मा,जयराम यादव,सुग्रीव प्रसाद,संतोष कन्नौजिया, अनिल यादव,गोपाल पांडेय,रमेश यादव,दिलीप वर्मा,दिलीप कन्नौजिया सहित तमाम लोगो ने बधाई दी।