शान्तिपूर्वक मनाये त्योहार डीएम।

महराजगंज। जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार की अध्यक्षता में आने वाले कृष्ण जन्माष्टमी व चेहल्लुम का त्योहार को सकुशल एवं शान्तिपूर्वक मनाये जाने हेतु शान्ति कमेटी जनपद के धर्मगुरुओं तथा सम्भ्रांत व्यक्तियों व विभागों के अधिकारीगण के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई।जिलाधिकारी द्वारा अपने सम्बोधन में त्योहारों को सुरक्षित व सकुशल मनाएं हेतु धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सुख शान्ति की कामना ब्यक्त करते हुए अधिकारियों को सचेष्ट किया की कोई भी घटना को छोटा न समझे। उन्होंने कहा कि छोटी सी छोटी घटना बढी हो जाता है। इस लिए सर्तक रहना अति आवश्यक है। सभी अधिकारी त्योहार को सकुशल संपन्न कराये जाने हेतु कार्य योजना को तैयार कर लें। जुलूस की रूट भी अलग-अलग कर लिया जाए, उन्होंने यह भी कहा कि तीज व्रत भी इसमें महिलायें पोखरों पर पूजा पाठ हेतु जाती हैं । जिसमें में निगरानी कर लिया जाए। अधिशासी अधिकारी नगरपालिका व नगर पंचायतों से कहा कि साफ सफाई की ब्यवस्था सुदृढ़ हो।पुलिस अधीक्षक डां कौस्तूभ द्वारा अपने सम्बोधन कहा कि यह जनपद सभी त्यौहार को शान्ति व सौहार्द पूर्वक मनाने में एक साथ कार्य करते हैं और उत्साह का सन्देश दिया है। उन्होंने बरवा बरयीपार की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि कुछ घटनाएं देश व समाज को टोडने का कार्य कर जाती है ऐसा नहीं होना चाहिए। त्यौहार हमें आपस में जोड़ने व अखंडता को बढाता है। उन्होंने कहा कि देश व समाज को जोड़ने के बजाय खण्डन हेतु कार्य करता है उसके प्रति कार्यवाही सुनिश्चित होगी। देश व जनपद सबका है इसे सजाने संवारने का कार्य को एक साथ रह करने में कितनी खुशी है। इसे समझने की आवश्यकता है।बैठक में अपर जिलाधिकारी डां पंकज कुमार वर्मा, एसडीएम सदर दिनेश मिश्रा, नौतनवा मुकेश कुमार सिंह, निचलौल सत्यप्रकाश मिश्रा, फरेन्दा रमेश कुमार, सदर सी ओ अजय कुमार चौहान सहित सभी सीओ, थानाध्यक्ष,नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी व सम्भ्रांत व्यक्ति विरेन्द्र सिंह, काशीनाथ सिंह,हाजी मौ मुईनुद्दीन कादरी,मो महलूम,महन्थ शम्भूनाथ , अशोक कुमार, प्रमोद जायसवाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे व बैठक का संचालन शमशुल हुदा द्वारा किया गया।