महराजगंज

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर डीएम ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया पौधरोपण।

महराजगंज। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार द्वारा आज कलेक्ट्रेट परिसर में पौधरोपण किया गया।उन्होंने पर्यावरण दिवस पर लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अपनी-अपनी ओर से छोटे- छोटे ही सही लेकिन प्रयास करते रहें। उन्होंने कहा कि अक्सर लोग विशेष अवसरों पर पौधरोपण कर देते हैं, लेकिन उसकी सुरक्षा नहीं करते। इसलिए अगर हम कोई पौधा लगायें तो सुनिश्चित करें कि वो पेड़ जरूर बने। ऐसे प्रयासों से ही हम पर्यावरण संरक्षण कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि पौधरोपण के अलावा भी कई कार्य हैं। जिनको हम पर्यावरण को बचाने के लिए कर सकते हैं। जिनमे गाड़ियों का कम उपयोग, नदियों व अन्य जलाशयों को साफ-सुथरा रखना, जल व बिजली का अपव्यय न करना आदि शामिल हैं। जिलाधिकारी महोदय ने कहा पर्यावरण का संरक्षण संबंधी काम बस फोटो खिंचवाने के लिए नहीं होने चाहिए, बल्कि उसके लिए ईमानदारी से प्रयास करना चाहिए।अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने भी पौधरोपण किया और कहा कि आज ग्लोबल वार्मिंग एक बड़ी समस्या बन चुका है। इसको नियंत्रित करने के लिए सामूहिक प्रयास के साथ-साथ व्यक्तिगत स्तर पर छोटे-छोटे प्रयास भी बेहद अहम हैं। उपजिलाधिकारी दिनेश कुमार मिश्रा व महेंद्र प्रताप सिंह ने भी पौधरोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर के कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}