जौनपुरउत्तर प्रदेश

सर्प दंश से महिला अचेत ।

,जौनपुर।कोतवाली क्षेत्र के कल्याणपुर गांव निवासी एक महिला को पाही पर सोते समय विषैले जंतु के डसने से मूर्क्षित हो गई।महिला को सर्प के डसने की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।परिजनों द्वारा झाड़ फूंक करने पर जब होश नही आया तो नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।चिकित्सक के अनुसार अब महिला खतरे से बाहर है।बताते है कि उक्त गांव निवासी रामकली पत्नी राम बिहारी यादव 70 वर्ष अपने पाही पर सो रही थी। तभी इनके हाथ में एक विषैले सर्प ने काट लिया।परिजनों द्वारा झाड़ फूंक कराया गया।इसके बाद भी जब महिला को होश नही आया तो लोगो ने नगर के सुशीला हॉस्पिटल में भर्ती करवाया।जहा पर 36 घंटे बाद महिला को होश आते ही परिजनों के चेहरे पर मुस्कान आ गया। हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉक्टर सुनील गुप्ता ने बताया कि महिला को 36 घंटे बाद होश आ गया है और अब मरीज ठीक है और कोमा से बाहर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}