उत्तर प्रदेशमहराजगंज

जीपीडीपी के तहत युवाओं को दी गई जानकारी ।

बृजमनगंज । के ग्राम पंचायत लौकही व महुआरी में शुक्रवार को ब्रेकथ्रू ट्रस्ट द्वारा ग्राम पंचायत विकास योजना के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ब्रेकथ्रू संस्था से अनुराधा व सुनील ने बालिकाओं, युवतियों व महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी देते हुए जागरूक किया।
युवाओं ने ग्राम प्रधान को गांव की समस्याओं के संबंध में पत्र सौंप अवगत करवाया। युवाओं ने कहा कि गांव में खेल मैदान न होने से खेलकूद का अवसर नहीं मिलता है। जिससे ब्लाक व जिला स्तर पर प्रतिभा प्रदर्शित करने के अवसर से वंचित होना पड़ता है। ग्राम प्रधान ने रामखेलावन व अशोक सिंह ने जल्द समस्याओं के निस्तारण का आश्वाशन दिया। साथ ही मांगो को ग्राम पंचायत विकास परियोजना में शामिल करने की बात भी कही। यूथ ग्रुप की सदस्य लक्ष्मी ने कहा कि “ब्रेकथ्रू संस्था की वजह से ही हम सभी निडर होकर अपनी समस्याएं जिम्मेदारों के सामने रख पाए। संस्था युवाओं को निडर और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान, आंगनबाड़ी, आशा, यूथ ग्रुप, रिजल्ट ग्रुप व रोशन तारा के सदस्य मौजूद रहे।

(सौरभ जायसवाल)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}