कुशीनगरउत्तर प्रदेश

कांग्रेस कमेटी की बैठक संपन्न।

नसरुल्लाह अंसारी की रिपोर्ट 

कुशीनगर। विशुनपुरा ब्लॉक स्थित नेहरू इंटर कालेज के समीप रविवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित हुई। जिसमे कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज सिंह ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा की जनता भाजपा सरकार द्वारा फैलाए गए भ्रम से ऊब चुकी है सरकार जनता के हर मुद्दे पर फेल है। उन्होंने संगठन पर जोर देते हुए कहा की कार्यकता बूथ को मजबूत करे एवं भाजपा द्वारा फैलाए गए हर झूठ को बेनकाब करते हुए जनता को सच्चाई से अवगत कराएं। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से राजू कुशवाहा का नाम ब्लाक अध्यक्ष एवं शम्भू चौधरी को उपाध्यक्ष के लिए प्रस्तावित किया गया। इस दौरान दिल्ली से आए हुए यूथ कांग्रेस के पदाधिकारी एनपी प्रशांत ने जिला यूथ कांग्रेस पदाधिकारियों के चुनाव संबंधी प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया कि यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महासचिव, जिलाध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए आनलाईन वोटिंग कराई जाएगी। कुशीनगर यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष का पद अनुसूचित वर्ग के लिए आरक्षित है बाकी के पद सामान्य हैं। बैठक के दौरान जहीरूद्दीन, ओमप्रकाश गुप्ता, देशदीपक मिश्रा, जाहिद कुरैशी, सम्राट सिंह, अनिल यादव, प्रमोद कुशवाहा, सलाउद्दीन, पारस निषाद, मिथिलेश चौधरी, जुनैद अली, मोहन भारती, उमर अंसारी, राजेन्द्र चौधरी, मुस्लिम अंसारी, शंभू प्रसाद मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}