उत्तर प्रदेशमहराजगंज

किशोर का फंदे से लटकता मिला शव ।

कोल्हुई । स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत एक किशोर का फंदे से लटकता हुआ शव बरामद होने का मामला प्रकाश में है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज पुलिस मामले की गहनता से जांच में लगी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के ग्राम सभा बड़िहारी निवासी आषकृत उम्र करीब 14 वर्ष नामक किशोर का बीती रात फंदे से लटकता हुआ शव देखा गया। आषकृत के पिता बिनोद की पहली पत्नी से तीन बच्चे हुए। जिसमें आषकृत सबसे छोटा था। बड़े भाई अनुराग कुमार और बहन अनामिका राज है ।आषकृत के पिता अपनी पहली पत्नी की मृत्यु के लगभग सात माह बाद दुसरी शादी किये। लेकिन आषकृत इस फैसले से बेहद नाराज़ रहता था। स्थानीय लोगों के अनुसार पिता और नयी मां से आषकृत से नहीं बनता था और प्रायः कहासुनी हुआ करता था। आषकृत पढाई में बहुत तेज था। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची गयी।और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।इस संबंध में थानाध्यक्ष आशीष सिंह ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है रिपोर्ट एवं तहरीर मिलने पर जांच कर बिधिक कार्रवाई की जायेगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}